छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अफसरों को IPS अवार्ड

Share this

दुर्ग न्यूज़, 22 फरवरी। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 7 अफसरों को आईपीएस अवार्ड हुआ है। भारत सरकार के उपसचिव अंजन सरकार ने तत्संबंधी आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार दो चयन सूची जारी की गई है। पहला उमेश चौधरी, मनोज कुमार खिलारी, रवि कुमार कुर्रे, चैतन्य दास टंडन, सुरजन राम भगत को आईपीएस अवार्ड का आदेश है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

2021 बैच के दर्शन सिंह मरावी और झाडूराम ठाकुर को बनाया गया है। जिन सात अफसरों का IPS अवार्ड हुआ है, उनमें से 6 अफसर 1998 बैच के हैं, जबकि दर्शन सिंह मरावी 1997 बैच के हैं। साल 2020 की वैकेंसी में 5 पोस्ट थे, लिहाजा उमेश चौधरी, मनोज कुमार खिलारी, रवि कुमार कुर्रे, चैनदास टंडन और सुरजन राम भगत को 2020 से IPS अवार्ड दिया गया हैं। जबकि 2021 की वैकेंसी में दो पोस्ट थे, जिसमें दर्शन सिंह मरावी और झाड़ुराम ठाकुर को IPS अवार्ड दिया गया है। इन अफसरों को बाद में IPS बैच दिया जायेगा। भारतीय पुलिस सेवा की शर्तों के मुताबिक अब इन अफसरों को 1 साल के लिए प्रोबेशन पीरियड में रहना होगा।

Share this
READ MORE  BAMS और BHMS में प्रवेश के लिए परीक्षा आवेदन 9 मार्च तक