नक्सलियों ने शादी समारोह में गए बीजेपी नेता को उतारा मौत के घाट

Share this

दुर्ग न्यूज़, (बीजापुर) 2 मार्च। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में नक्सलियों ने भाजपा नेता पर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल होने गए जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर नक्सलियों ने प्राणघातक हमला किया है। जिसमें वह गभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही मौत हो गई यह पूरा मामला तियानार थाना क्षेत्र का है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बता दें कि प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के शांति वार्ता प्रस्ताव के बीच नक्सलियों के स्माल एक्शन की टीम ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। हाल ही में गृहमंत्री ने नक्सलियों से बातचीत करने की पहल की थी। इस बीच आज माओवादियों ने जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। तिरुपति कटला शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गांव गए हुए थे। समारोह से निकलते वक्त नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  शराब घोटाला : ACB/EOW ने अनवर ढेबर के घर और होटल में दी दबिश