पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह समेत 5 विभूतियों को भारत रत्न, राष्ट्रपति ने प्रदान किया सम्मान

Share this

दुर्ग न्यूज़ (नई दिल्ली), 30 मार्च। राष्ट्रपति भवन में आज भारत रत्न (Bharat Ratna) समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की कई विभूतियों को भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत के दो पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सभी के पुरस्कार उनके परिजनों ने प्राप्त किए। पूर्व PM पीवी नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव ने राष्ट्रपति से अपने पिता को प्रदान किया गया सम्मान प्राप्त किया। वहीं, चौधरी चरण सिंह के पोते और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मुर्मू से सम्मान स्वीकार किया‌। स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव और कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति से भारत रत्न प्राप्त किया।

 

बता दें कि सरकार ने इस साल 5 भारत रत्न पुरस्कारों की घोषणा की थी। इसमें भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी भी शामिल हैं।

Share this
READ MORE  मेहुल चोकसी ने जीती बड़ी कानूनी लड़ाई, अब भारत लाना हुआ मुश्किल !