
दुर्ग न्यूज़, 16 अप्रैल। कांकेर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। करीब दर्जन भर नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं हथियार भी बरामद हुए हैं। घटना में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए है। एसपी आईके एलेसेला ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है और बताया कि छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगल क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है। जहां हमारे 3 जवान घायल हुए हैं। नक्सलियों को काफी नुकसान हुआ है।

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर फ़ोर्स हाई अलर्ट पर हैं। नक्सली प्रभावित जिलों में केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ाई गई है। हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। 2 दिन बाद यानि 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट में प्रथम चरण का मतदान होना है। आज सुबह पोलिंग टीम रवाना की गई है। सभी संवेदनशील केंद्रों में हेलीकॉप्टर से मतदान दलों को पहुंचाया जा रहा है।

