भाजपा लोकसभा प्रत्याशियों के लिए लेंगे विभिन्न सामाजिक बैठकें
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
दुर्ग न्यूज़, 27 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन के निर्देश पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन आज और कल छत्तीसगढ़ के पांच विभिन्न जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान श्री सेन बिलासपुर, जांजगीर, कोरबा, रायगढ़ और बलोदा बाजार में सामाजिक बैठक लेकर भाजपा लोकसभा प्रत्याशियों के लिए विजय की रणनीति तय करेंगे। विधायक रिकेश सेन आज सड़क मार्ग से रवाना हो 27 और 28 अप्रैल को पाचों जिले की बैठक सम्पन्न कर 29 अप्रैल को भिलाई लौटेंगे।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
