बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा, 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत, 21 घायल

Share this

दुर्ग न्यूज़ (बेमेतरा), 29 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 महिला और 3 बच्चे शामिल हैं। जबकि 21 लोग घायल हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है। उन्हें रायपुर एम्स रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एसपी और एसडीएम सहित प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

 

जानकारी के अनुसार, बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कठिया पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ है। सड़क किनारे खड़ी माजदा को लोगों से भरी पिकअप ने टक्कर मार दी। सभी लोग पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर तिरैया गांव से अपने गांव पथर्रा लौट रहे थे। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हो गई है। घटनास्थल पर कलेक्टर एसपी सहित एसडीएम प्रशासन मौजूद है। वहीं मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बताया कि पथर्रा गांव के ग्रामीण छठी मनाने के लिए गए थे। कठिया के पास उनका एक्सीडेंट हो गया। एक पिकअप में सभी लोग सवार थे। पिकअप की एक ट्रक से टक्कर हो गई। एसपी और कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के बेहतर इलाज की जानकारी ली।

 

बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू ने घटना को लेकर बताया कि रात लगभग 11 बजे घटना की सूचना मिली। कठिया गांव के पास रोड एक्सीडेंट हुआ है। पुलिस वहां तत्परता के साथ पहुंची और एम्बुलेंस भी बुलाया गया। एम्बुलेंस की मदद से घायलों और मृतकों को अस्पताल भेजा गया। प्राप्त जानकारी के हिसाब से आठ लोगों की मौत हुई है। बाकी अन्य पिकअप सवार घायल हैं। गंभीर रूप से घायलों को रेफर कर दिया गया है और बाकी लोगों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

READ MORE  भिलाई की सड़कों‌ पर फिल्मी अंदाज में बाईक पर चिपका कपल पकड़ा गया, चोरी की बिना नंबर प्लेट बाईक 9 हजार में खरीद निकला था सैर पर

 

हादसे में मृत लोगों के नाम

भूरी निषाद (50 वर्ष)

नीरा साहू (55 वर्ष)

गीता साहू (60 वर्ष)

अग्निया साहू (60 वर्ष) पति हगरु साहू

मधु साहू (5 वर्ष) पिता दिलीप साहू

खुशबू साहू (39 वर्ष) पति दिलीप साहू

रिकेश निषाद (6 वर्ष)

ट्विंकल निषाद (6 वर्ष)।

Share this