ट्रैक्टर पलटने से 4 नाबालिगों सहित पांच की मौत, 2 बच्चों की हालत नाजुक

Share this

दुर्ग न्यूज़ (जबलपुर), 6 मई। मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी घटना सामने आई है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने में 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार नाबालिग हैं तो एक 18 वर्ष का युवक शामिल है। जानकारी के मुताबिक घटना जबलपुर के थाना चरगवां अंतर्गत ग्राम तिनेटा की है। बताया गया कि ट्रैक्टर पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। साथ ही दो बच्चे घायल हुए हैं। ट्रैक्टर को धर्मेंद्र ठाकुर (18) निवासी ग्राम तिनेटा देवी चला रहा था। तेज गति से चलाने की वजह से ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गयी। सभी लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए। सभी को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 50,000 एवं घायलों को 10,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

 

मृतकों के नाम

1 धर्मेंद्र पिता राम प्रसाद ठाकुर उम्र 18 वर्ष

2 देवेंद्र पिता मोहन बरकड़े उम्र 15 वर्ष

3 राजवीर पिता लखनलाल गौंड उम्र 13 वर्ष

4 अनूप बरकड़े पिता गोविंद बडकडे उम्र 12 वर्ष

5 लकी पिता लोचन मरकाम उम्र 10 वर्ष

 

घायलों के नाम

 

दलपत पिता निरंजन गोंड उम्र 12 वर्ष

विकास पिता राम कुमार उइके उम्र 10 वर्ष।

Share this
READ MORE  आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसा: दो ट्रेनों में टक्कर, 6 यात्रियों की मौत 10 घायल