रोड को गाड़ियों से घेरकर दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे बदमाश, पुलिस ने दर्ज किया केस | Miscreants were celebrating birthday with friends, video went viral, police registered case

Share this

बिलासपुर2 घंटे पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस  ने बदमाश युवकों पर केस दर्ज किया है। - Dainik Bhaskar

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बदमाश युवकों पर केस दर्ज किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

बिलासपुर में नेशनल हाइवे में बीच सड़क पर आधी रात बर्थडे सेलिब्रेट कर डांस करते हुए हंगामा मचाने वाले युवकों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। दर्जनभर बदमाश युवक सड़क के बीचो बीच अपनी कार और अन्य गाड़ियों को घेरकर जन्मदिन मनाने के बहाने हल्ला मचा रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने बदमाश युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

कुदुदंड निवासी कांग्रेस नेता और निगरानी बदमाश नवीन तिवारी रविवार की रात अपनी थार गाड़ी और अन्य दोस्तों की कार में घूमने निकला था। बताया जा रहा है कि नवीन अपने किसी दोस्त का बर्डडे सेलिब्रेट करने निकला था। उसके दोस्त कार और बाइक में सवार थे। सभी महाराणा प्रताप चौक स्थित नेशनल हाईवे क्रमांक 130 पर पहुंचे और तिफरा फ्लाई ओवरब्रिज पर अपनी गाड़ियों को खड़ा कर दिया।

बीच सड़क में इस तरह से मचा रहे थे हंगामा।

बीच सड़क में इस तरह से मचा रहे थे हंगामा।

डांस करते हुए मचाया हंगामा
इस दौरान बदमाश युवक और उसके साथियों ने जन्मदिन मनाने के बहाने जमकर हंगामा मचाया। युवक बीच सड़क में कार खड़ी कर डांस कर रहे हैं। आईजी बद्रीनारायण मीणा ने बीच सड़क पर जन्मदिन मनाने और केक काटने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी युवक देर रात हंगामा मचाते रहे।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर अलर्ट हुई पुलिस
रविवार को बदमाश युवकों के बीच सड़क में डांस करते हुए हंगामा मचाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस अलर्ट हुई। टीआई परिवेश तिवारी ने पुलिस अफसरों को इसकी जानकारी देने के बाद बदमाश युवकों के खिलाफ धारा 283, 143, 341 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  नेता प्रतिपक्ष के बेटे पर लगाया है दुष्कर्म का आरोप, कहा-मेरे परिवार को भी धमकाया जा रहा | Leader of Opposition Narayan Chandel's son accused of rape, rape victim said - threat to my life, Chhattisgarh Crime News