बम ब्लास्ट से मासूम बच्चों की मौत, कांग्रेस ने कर्मा के नेतृत्व में बनाई 7 सदस्यीय जांच समिति

Share this

दुर्ग न्यूज़, 16 मई। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बोडगा में बम ब्लास्ट से हुई मासूम बच्चों की मौत की घटना को कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है। इस घटना की जांच के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी छविन्द्र कर्मा के नेतृत्व में सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जांच समिति में छविन्द्र कर्मा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी को संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा विकम मंडावी विधायक बीजापुर, नीना रावतिया महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी, लालू राठौर जिला अध्यक्ष-बीजापुर, शंकर कुडियाम अध्यक्ष जिला पंचायत, बीजापुर, बसंत ताती लच्छु मोडियाम ब्लाक अध्यक्ष भैरमगढ़ को सदस्य बनाए गए हैं।

 

बैज ने जांच समिति के सदस्यों से आग्रह किया है कि वे अविलंब प्रभावित गांव का दौरा कर पीड़ित परिजनों सहित स्थानीय ग्रामवासियों से भेंट/चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजें।

Share this
READ MORE  गांव में दूध 25, शहर में 50 रुपए लीटर क्योंकि उत्पादक व हमारे बीच बिचौलिए | Milk 25 in the village, 50 rupees a liter in the city because the middlemen between the producer and us