बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो नक्सलियों को किया ढेर

Share this

दुर्ग न्यूज़ (बीजापुर), 29 मई। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले में एक बार फिर से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह एक बड़ी मुठभेड़ बताई जा रही है और अभी भी जारी है। मुठभेड़ में दो नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है। जिसमें बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

वहीं घटनास्थल से दो वर्दीधारी नक्सलियों के शव और दो हथियार भी बरामद किये गए हैं। यह मुठभेड़ मद्देड थाना क्षेत्र के बददेपारा इलाके में हुई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  बिना पानी के हजारों सोलर पैनल की कर देगा फटाफट सफाई | Instant cleaning of thousands of solar panels without water