छत्तीसगढ़ की बेटी निशु ने सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा

Share this

दुर्ग न्यूज़ (बिलासपुर), 10 जून। शहर की बेटी निशु सिंह ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर शहर का नाम रोशन किया है। निशु ने कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए यह साहसिक उपलब्धि हासिल की। आक्सीजन की कमी, तेज तूफान और बर्फबारी जैसी चुनौतियों ने उनकी चढ़ाई को और भी कठिन बना दिया था। निशु ने अपने इस साहसिक अभियान के दौरान कई विपरीत परिस्थितियों का सामना किया। बेस कैंप से आगे बढ़ते हुए उन्हें आक्सीजन की कमी से जूझना पड़ा। इस दौरान, तेज हवाओं और बर्फबारी ने उनकी कठिनाई को और बढ़ा दिया। लेकिन निशु ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस से इन सभी चुनौतियों को पार किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

निशु के इस उपलब्धि पर बिलासपुर शहर में जश्न का माहौल है। उनके परिवार और दोस्तों ने इस गर्व के क्षण को साझा करते हुए कहा, “निशु ने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत से यह साबित कर दिया कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। वह हमारी प्रेरणा है।” निशु ने अपने इस अद्वितीय सफर के बारे में बताया, “माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करना मेरा सपना था। यह सफर आसान नहीं था, लेकिन मेरे माता-पिता और प्रशिक्षकों के सहयोग और समर्थन ने मुझे इस चुनौती को पूरा करने की हिम्मत दी। तिरंगा लहराते हुए मुझे गर्व और खुशी का अहसास हुआ।” शहरवासियों ने भी निशु की इस उपलब्धि को सराहा और उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है। निशु सिंह की यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे बिलासपुर सहित प्रदेश के लिए भी गर्व का क्षण है।

READ MORE  स्टूडेंट बोले- पढ़ने से नहीं साब.. क्लास में बैठने से लगता है डर | chhattisgarh news। Large cracks in the walls of the school, plaster falling from the ceiling
Share this