ओपन यूनिवर्सिटी की सत्रांत परीक्षाएं 20 जून से आरम्भ, 26 अगस्त तक दो पालियों में होंगी, तैयारियां पूरी

Share this

दुर्ग न्यूज़, 16 जून। पं. सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर, पी.जी.डिप्लोमा, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों की सत्र् जुलाई-जून 2023-24 की सत्रांत परीक्षा की अंतिम समय सारणी घोषित कर दी गई है। सत्रांत परीक्षाएं 20 जून से 26 अगस्त के बीच दो पालियों में होंगी। दुर्ग संभाग अंतर्गत शास.विश्वनाथ तामस्कर यादव स्नातकोत्तर महाविद्यालय को दुर्ग, भिलाई, गुन्डरदेही व धमधा स्थित अध्ययन केन्द्रों के परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। शास. दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव को डोगरगढ़ एवं राजनांदगांव तथा शास. नवीन महाविद्यालय-मोहला को मोहला एवं मानपुर अध्ययन केन्द्रों के परीक्षार्थियों हेतु परीक्षा केन्द्र किया गया है। शास.पं. जवाहरलाल नेहरू कला और विज्ञान महाविद्यालय-बेमेतरा, साजा, थानखम्हरिया, नवागढ़ व बेमेतरा अध्ययन केन्द्रों के परीक्षार्थियों हेतु परीक्षा केन्द्र रहेगा। बालोद स्थित शासकीय महाविद्यालय को डौडीलोहारा, अरमरीकला व बालोद अध्ययन केन्द्रों के परीक्षार्थियों हेतु परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। कबीरधाम जिले में स्थित शास.स्नातकोत्तर महाविद्यालय-कवर्धा को कुई-कुकदुर एवं कवर्धा अध्ययन केन्द्रों के परीक्षार्थियों तथा शास. महाविद्यालय-पंडरिया को पंडरिया एवं पांडातराई अध्ययन केन्द्रों के परीक्षार्थियों हेतु परीक्षा केन्द्र निर्धारित किया गया है। शास. महाविद्यालय-अंबागढ़ चौकी को अंबागढ चौकी, शास.महाविद्यालय-डोगरगांव को डोगरगांव, शासकीय महाविद्यालय-खैरागढ़ को खैरागढ़, शासकीय महाविद्यालय छुईखदान, छुईखदान अध्ययन केन्द्र के परीक्षार्थियों हेतु परीक्षा बनाया गया है। परीक्षा का समय प्रातः 10 से 1 बजे तथा द्वितीय पाली का समय दोपहर 2 से 5 बजे तक का रहेगा। परीक्षार्थी अपना प्रवेशपत्र विश्वविधालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह जानकारी डॉ. डी.एन. शर्मा क्षेत्रीय समन्वयक ने दी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  पत्नी के वापस नहीं लौटने से था परेशान;शादी के 8 महीने बाद छोड़ गई थी शराबी पति को | Young man commits suicide after being cut off from train in Janjgir-Champa district, was under stress due to non-return of his wife