कोरबा के SBI बैंक में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Share this

कोरबा। जिले के घंटाघर चौक स्थित एसबीआई बैंक (SBI Bank) में देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आग लगने की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि यह घटना एसबीआई कर्मी की लापरवाही से हुई है।

दरअसल, मंगलवार देर रात करीब 12 बजे घंटाघर चौक के पास निहारिका क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा कार्यालय में आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कनेक्शन विच्छेद किया और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने दमकल वाहन के साथ पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस आग लगने के पीछे एसबीआई कर्मचारी की लापरवाही सामने आई है। बैंक में काम के बाद कर्मचारी एसी बंद करना भूल गया था। जिससे बढ़ती गर्मी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ और भीषण आग लग गई। इस घटना में कितना नुकसान हुआ है अभी इसका पता नहीं लग सका है।

Share this
READ MORE  दिल्ली में खतरनाक स्तर पर वायु प्रदूषण: GRAP-4 लागू, सरकार ने बंद किए स्कूल, आन लाइन लगेंगी क्लासेस