निलंबित आईएएस रानू साहू,समीर विश्नोई और सौम्या चौरसिया पर एक और एफआईआर 

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ कोयला परिवहन लेवी घोटाला मामले में एसीबी और ईओडब्ल्यू (ACB/EOW) ने एक बार फिर से तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज किए हैं। जिसमें निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई और निलंबित राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है। इन सभी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

ईओडब्ल्यू ने बताया है कि सौम्या चौरसिया और उनके परिवार के नाम 9 करोड़ 20 लाख रुपए की 29 अचल संपत्ति होने की पुष्टि हुई है। निलंबित आईएएस रानू साहू पर वर्ष 2015 से 2022 तक करीब 4 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति स्वयं के नाम से और पारिवारिक सदस्यों के नाम से खरीदी का आरोप लगाया है। जबकि उनकी सेवा में आने के बाद से 2022 तक कुल वेतन 92 लाख रुपए बताया गया है।

Share this
READ MORE  भिलाई की उषा बनीं आयकर अफसरों के संघ की उपाध्यक्ष