मितानिनों के बैंक खाते में 90 करोड़ 8 लाख 84 हजार 20 रुपए ट्रांसफर

Share this

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने रिमोट का बटन दबाकर राज्य स्तर से मितानिन प्रोत्साहन राशि का सीधे बैंक खाते में मितानिनों के खाते में 90 करोड़ 8 लाख 84 हजार 20 रुपए का अंतरण किया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की है। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप भी उपस्थित थे।

69607 मितानिन बहने, 3448 मितानिन प्रशिक्षक, 289 ब्लॉक समन्वयक, 176 स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, 26 शहरी क्षेत्र समन्यवक, 285 मितानिन हेल्प डेस्क समन्वयक को राज्य स्तर से एक साथ भुगतान किया गया। ।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में बदले मौसम का आज भी रहेगा असर, ओले गिरने और बारिश के आसार