


सीएम ने कहा- उनके लम्बे संसदीय अनुभव का लाभ विधानसभा के कार्य संचालन में मिलेगा
रायपुर,12 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में वनमंत्री केदार कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कश्यप के लम्बे संसदीय अनुभव का लाभ विधानसभा के कार्य संचालन में मिलेगा। बता दें कि फिलहाल मंत्रिमंडल का विस्तार टाल दिया गया है। विधानसभा सत्र संचालन के लिए वन मंत्री केदार कश्यप को अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए उन्हें संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है।

