ताइक्वांडो में दुर्ग जिला चैंपियन,खिलाड़ियों ने जीते 33 मेडल, सांसद बघेल ने दी बधाई 

Share this

दुर्ग। 20वीं राज्य स्तरीय ताईक्वांडो में दुर्ग सीनियर व जूनियर चैम्पियनशिप रहा। दुर्ग जिले के खिलाड़ियों ने 8 गोल्ड, 9 सिल्वर व 16 ब्रांज मेडल जीते। प्रतियोगिता में दुर्ग जिले से 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मेडल जीतकर लौटे बच्चों ने सांसद विजय बघेल से आशीर्वाद लिया। सांसद ने सभी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

रायगढ़ में आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय ताईक्वांडो चैम्पियनशिप में जिला दुर्ग से 70 खिलाडियों ने हिस्सा लिया। जिसमें 44 बालिका व 26 बालक थे। सीनियर, जूनियर व कैडेट कटेगरी में चैम्यिनशिप रहा। सभी बच्चों ने सांसद विजय बघेल से आशीर्वाद लिया। सांसद विजय बघेल सभी बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किए खिलाड़ियों में ज्योति साव, अंशु राय, दीक्षा, टिया, भावना, रिशिका, अंकित राय, विशाल रहे।

द्वितीय स्थान गंगा यादव, उमा, गीतिका, दीपिका यादव, अश्विन मानके, कोमल, सुधीर, साधना, साजिद, पूजा चौहान, डॉली साहू ने प्राप्त किया।

तृतीय स्थान सानिया साव, लिपिका, गौरी, अरनव, गौरव, लिलिमा, नितीश, अविनाश, श्रद्धा, सुहाना, हिना, रीना, जागृति, नीलिमा, तनिष्क, रश्मि, गौरव मिश्रा, एकता सुल्तान, काजल बंजारे, तामेश्वरी ठाकुर, उमेश भारती, शिवा प्रजापति, हर्षित कुमार, जागृति रहे।

इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों के कोच मिन्टू साव, भावना बंजारे, शिवानी वैष्णव, कुलदीप गुप्ता दुर्ग ताईक्वांडो एसोसिएशन के सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी है।

Share this
READ MORE  रायपुर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस-वे के कार्यों का डिप्टी सीएम अरूण साव ने किया औचक निरीक्षण