एसीबी की कार्रवाई, बीएमओ और सहायक अधीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दंतेवाड़ा/रायपुर । छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है। दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भी एसीबी की टीम ने छापा मारा और बीएमओ डॉ. वेणुगोपाल राव को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। चिरायु में लगी वाहन का लंबित भुगतान कराने प्रार्थी से बीएमओ 15 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था, जिसे एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

प्रार्थी सुनील कुमार नाग दंतेवाड़ा ने एंटी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर कार्यालय में शिकायत की थी कि बीएमओ कार्यालय दंतेवाड़ा में दो वाहन किराए पर चलवाई जा रही थी, जिसके बिलों का भुगतान जनवरी माह से कार्यालय में लंबित था। बिलों के भुगतान के लिए बीएमओ डॉ. वेणु गोपाल राव 15 हजार रुपए का रिश्वत मांग रहा था। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि रिश्वत लेते रंगे हाथों आरोपी को पकड़वाना चाहता था। शिकायत सही पाए जाने पर आज एसीबी की टीम ने आरोपी डॉ. वेणु गोपाल राव को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

दूसरे मामले में अध्ययन अवकाश स्वीकृति के लिए संयुक्त संचालक (नर्सिंग), संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें सेक्टर-19 नवा रायपुर कार्यालय में पदस्थ सहायक अधीक्षक सूरज कुमार नाग को 20 हजार रूपये की रिश्वत की लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी सूरज कुमार नाग को उसके शासकीय आवास के पास से प्रार्थी से 20 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Share this
READ MORE  SDM का अश्लील डांस का वीडियो वायरल, प्रशासन ने लिया एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार