नक्सलियों का शहीदी सप्ताह शुरू : कांकेर में नक्सली उत्पात, बैनर लगाए और फेंके पर्चे

Share this

कांकेर। नक्सलियों का शहीदी सप्ताह रविवार से शुरू हो चुका है। इसके लिए नक्सलियों ने बैनर-पोस्टर लगाया है। इस बीच कांकेर जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर मलांजकुडुम के घाटी के सड़क किनारे नक्सलियों ने बैनर जारी किया है। साथ ही बड़ी संख्या में पर्चे भी फेंके हैं। बैनर पर नक्सलियों ने शहीदी सप्ताह मनाने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर मलांजकुडुम के घाटी के सड़क किनारे पेड़ पर बैनर पोस्टर लगाए हैं और बड़ी संख्या में पर्चे फेंके हैं। नक्सलियों ने बैनर में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक नक्सलियों की शहीदी सप्ताह मनाने की अपील की। नक्सलियों ने बैनर में लिखा है कि क्रांतिकारियों के संकल्प के साथ हर गांव, पंचायत, कस्बे, गली और शहर में शहादत सप्ताह मनाएं।

Share this
READ MORE  चैत्र नवरात्रि पर 30 मार्च से मां बम्लेश्वरी दर्शनार्थियो के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, कुछ का मिलेगा स्टापेज