मलगांव मुआवजा घोटाले में CBI की दबिश, हरदीबाजार में दस्तावेजों की गहन जांच

Share this

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मलगांव मुआवजा प्रकरण को लेकर एक बार फिर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। हरदीबाजार थाना क्षेत्र में CBI की टीम ने दबिश दी और संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

यह मामला एसईसीएल (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां गलत तरीके से मुआवजा प्रकरण तैयार कर सरकारी राशि निकाले जाने की शिकायत सामने आई थी। सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले की जांच पिछले करीब एक साल से CBI के दायरे में है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

CBI की कार्रवाई के बाद फर्जी तरीके से मुआवजा लेने वाले सरकारी कर्मचारियों और अन्य संलिप्त लोगों में खलबली मची हुई है। टीम द्वारा दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में पूछताछ व आगे की कार्रवाई भी संभव मानी जा रही है।

Share this
READ MORE  बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद सियासी संग्राम तेज: ममता का धरना, भाजपा पर मतगणना में धांधली के आरोप