खेलों इंडिया: कबड्डी में पाटन से 4 बालिकाओं का चयन

Share this

दुर्ग। वर्ष 2025-26 के लिए 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर (पुरुष/महिला) कबड्डी चौंपियनशिप का आयोजन 9 से 11 जनवरी तक कोरबा जिले के लाल मैदान दर्री में किया जा रहा है। जिसमें खेलो इंडिया कबड्डी सेंटर मर्रा, पाटन से 4 खिलाड़ी बालिकाओं का चयन किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर प्रतियोगिता में दुर्ग जिले की टीम में बालिका आरती ठाकुर, जिगिशा यादव, ऐश्वर्या एवं काजल चंद्रवंशी का चयन हुआ है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रवेश जोशी खेल अधिकारी अतिरिक्त प्रभार खेल एवं युवा कल्याण जिला दुर्ग, प्राचार्य सेजस मर्रा, संतोष यादव विकासखण्ड खेल अधिकारी पाटन, सरपंच ग्राम पंचायत मर्रा, खिलेन्द्र वर्मा (वासु) विद्यालय अध्यक्ष मर्रा, धीरेन्द्र कुमार वर्मा एवं भरत लाल ताम्रकार कोच खेलो इंडिया मिनी सेंटर मर्रा ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Share this
READ MORE  सुपेला में डेंटिंग-पेंटिंग वालों की पार्किंग से नर्सरी लाइन जाम, आए दिन होते हैं विवाद