कोरबा में देर रात पिकनिक मना कर लौट रहे लोगों की गाड़ी पलटी, मासूम की मौत, 25 घायल

Share this

कोरबा। कोरबा जिले में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। 25 से अधिक लोग एक पिकअप वाहन में सवार होकर पिकनिक मना कर लौट रहे थे। इसी दौरान कटघोरा क्षेत्र के जटगा चौकी के ग्राम घुमानीडांड के पास अचानक गाड़ी पलट गई। इस हादसे में गाड़ी में दबकर मासूम की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। घायलों में 7 की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका इलाज जारी है और मर्ग कायम कर मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, ये ग्रामीण कोरबा जिला के बनखेता ग्राम पंचायत के कांसा मार गांव के निवासी थे, जो बुका में पिकनिक मनाने गए थे। पिकनिक के बाद सभी लोग पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। गाड़ी का चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गई। इस हादसे में एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घायल ग्रामीणों को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस और प्रशासन हादसे की जांच कर रहे हैं।

Share this
READ MORE  डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ की तस्वीर और तकदीर बदलने कर रही है कामः शिवराज चौहान