


मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत एक साल पहले बनाया गया मानपुर मुख्यालय के पुकदा और गट्टेगहन नाला पर बनाया गया पुल आधी रात को पानी की तेज धार में बह गया। पुकदा गट्टेगहन के बीच पुलिया के टूटने के कारण संबलपुर पुलिस कैंप में तैनात जवानों से लेकर सड़क के दायरें में आने वाले गांवों के ग्रामीण मानपुर मुख्यालय से सीधे कट गए हैं।
बालोद जिले के दल्लीराजहरा चौक से मानपुर के महाराष्ट्र सीमा तक साढ़े 6 सौ करोड़ की लागत से निर्माणाधीन एनएच 930 में निर्माणाधीन सड़क और पुल बह गया। मानपुर से कोराचा, संबलपुर होते हुए जिले के अंतिम गांव बुकमरका तक 10 किलोमीटर प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क और पुल पुलिया का निर्माण मात्र एक वर्ष पूर्व हुआ था।

