भिलाई में फिर बढ़ी ठंड, प्रमुख चौक-चौराहों पर जल रहे अलाव 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई में फिर बढ़ी ठंड, प्रमुख चौक-चौराहों पर जल रहे अलाव

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भिलाईनगर। ठंड बढ़ने से नगर निगम भिलाई के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर प्रातः एवं संध्या के समय अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। इससे स्थानीय निवासियों को ठंड से राहत मिल रही है। विशेष कर रिक्शा, आटो, सब्जी बेचने वाले एवं चलते हुए राहगीर ठंड से राहत पा रहे हैं।

निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार गदा चौक, सुपेला चौक, पावर हाउस सब्जी मंडी, सुपेला सब्जी मंडी, लक्ष्मी मार्केट, अण्डा चौक, अवंती बाई चौक, विजय टाकीज फल मंडी, जलेबी चौक पर नगर निगम भिलाई के सभी जोन में अलाव की व्यवस्था की गई है।

Share this
READ MORE  अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार की हुई प्राणप्रतिष्ठा, सीएम योगी ने किया देव विग्रहों का अभिषेक