बालोद जिले में हेडमास्टर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट मिला 

Share this

बालोद। जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक हेडमास्टर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं मौके से पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें आत्महत्या के कारणों का जिक्र हेडमास्टर ने किया है। यह मामला डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव का है।

जानकारी के अनुसार, डौंडी विकासखंड के ओडग़ांव स्कूल के हेडमास्टर देवेंद्र कुमेटी जो घोठिया गांव के रहने वाले थे, उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मृतक के आसपास खोजबीन शुरू किया तो एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। बताया गया कि वे कुछ समय से नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी से परेशान थे। उन्होंने सुसाइड नोट में चार लोगों का नाम लिखा है। पुलिस जांच में जुटी है। मृतक की पत्नी भी शिक्षक है।

Share this
READ MORE  राष्ट्रीय योग स्पर्धा: विभिन्न राज्यों के युवाओं ने दिखाया शानदार कौशल