छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक, पहाड़ी कोरवा महिला और दो मवेशियों को मार डाला 

Share this

कोरबा। जिले के बालको वनांचल क्षेत्र में हाथी ने कुचल कर पहाड़ी कोरवा महिला और दो मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया। घटना बालको वन परिक्षेत्र पंचायत माखुरपानी गांव गढकटरा की है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देर रात हलाई बाई पहाड़ी कोरवा (75 वर्ष) अपने मकान में सो रही थी। इसी बीच दंतैल हाथी ने हमला कर मौत घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही सरपंच एवं वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए हाथी का रेस्क्यू शुरू किया।

बताया जा रहा है कि दंतैल हाथी पाली वनमंडल में एक बुजुर्ग को मौत के घाट उतारने के बाद बालको के वन परिक्षेत्र में पहुंच गया है जहां शुक्रवार की रात उसने आतंक मचाया। यहां पहुंचते ही एक महिला और दो मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया।

बताया जा रहा है कि 75 वर्षीय पहाड़ी कोरबा हलाई बाई घर पर सो रही थी इस दौरान अचानक से हाथी की चिंघाड़ सुनकर वह घर पर छुपी हुई थी और फिर हाथी को देख भाग रही थी इस दौरान हाथी ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वही दो मवेशियों को भी उसने मार दिया। इस घटना के बाद आसपास रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए और किसी तरह रात डर के साए में गुजारा। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई जहां वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली। आसपास गांव में मुनादी कराई गई लाउड स्पीकर के माध्यम से हाथी के पीछे-पीछे वहां जा रही थी और लोगों को एनाउंस कर चेतावनी दे रही थी कि गांव में हाथी आया है घर से बाहर न निकले और न ही जंगल की ओर जाएं।

READ MORE  राजधानी में दिनदहाड़े युवक से 20 लाख की लूट, पुलिस की घेराबंदी

बालको रेंजर जैन सरकार ने बताया कि रात के वक्त सूचना मिलते ही बीट गार्ड और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली गई है। वन अमला मौके पर मौजूद है और हाथी पर नजर रखे हुए हैं।

बता दे हाथी पिछले एक माह से कोरबा जिले के पाली वन परिक्षेत्र में दो लोगों को पहले मौत के घाट उतारा। उसके बाद जांजगीर चांपा जिले के पतोरा जंगल में कई दिनों तक डेरा डाला हुआ था उसे रेस्कयू करने अचानकमार से एक महावत और कुमुदनी हाथी को लाया गया था जो कंट्रोल नहीं होने पर वापस एक सप्ताह बाद लौट गई। पतोरा जंगल से होते हुए वह बिलासपुर वन मंडल पहुंचा उसके बाद पाली वन मंडल में एक को मौत के घाट उतारा और अब बालको वन मंडल में आतंक मचाया हुआ है। पिछले एक माह से हाथी जिले में आतंक मचा रहा है। वन विभाग के सारे प्रयास बेकार साबित हो रहें हैं।

Share this