श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था की अध्यक्ष दिव्यांग शिवकुमार के मदद को आई आगे

Share this

ग्राम नयापारा भलेसर जिला महासमुंद में एक दिव्यांग की मदद के लिए एक बार फिर श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था आगे आई है। शिवकुमार टांडेकर पिता विजय टांडेकर ग्राम नयापारा भलेसर जिला महासमुंद का निवासी है। सात साल से वह बिस्तर पर है चल फिर नहीं पाते। शिवकुमार टांडेकर स्पाइनल इंजेरियस से ग्रसित है। जिस कारण इनका समय पलंग ओर व्हीलचेयर तक सिमट कर रह गया है। आर्थिक रूप से कमजोर शिवकुमार को जैल कुशन की आवश्यकता थी। ताकि बेक सोल की समस्या से इन्हें आराम मिल सके। पर आर्थिक हालात कमजोर होने के कारण ये खरीदने में सक्षम नही थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

संस्था की अध्यक्ष ने बताया कि जब इनको श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था के कार्यो की जानकारी हुई तब उन्होंने मुझसे सहयोग मांगा। जिस पर शिवकुमार टांडेकर के लिए जैल कुशन की व्यवस्था की और उनको उनके आवश्यकता की वस्तुएं भी भेजवाई। जैल कुशन मिल जाने के बाद शिवकुमार टांडेकर बेहद खुश नजर आए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था के अध्यक्ष नीतु श्रीवास्तव ने लोगों से अपील किया कि वे भी अपने आस पास के ऐसे दिव्यांग भाई बहनों के लिए जरूर आगे आये। क्योकि इनको हम आप जैसे लोगों के साथ की बहुत आवश्यकता है, कही न कही हमारी कोशिस किसी के चेहरे में मुस्कान ला सकती है। उनकी जितनी मदद हो सके, करनी चाहिए। दिव्यांगों की मदद करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक होना होगा।

21 को चरण पादुका वितरण
श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ संस्था द्वारा 21 जनवरी को चरण पादुका वितरण कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी विद्यालय इंदिरा मार्केट में किया गया है। जहां पढऩे वाले बच्चों को चरण पादुका वितरित किया जाएगा।

READ MORE  कोंडागांव और नारायणपुर हिंसा का मामला उठाया, सरकार से आवश्यक कदम उठाने की अपील | CPI (M) wrote a letter to CM Bhupesh: Raised the matter of Kondagaon and Narayanpur violence, appealed to the government to take necessary steps
Share this