भिलाई में प्रोफ़ेसर के साथ मारपीट मामले में पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल से पुलिस कर रही है पूछताछ

Share this

भिलाई में प्रोफ़ेसर के साथ मारपीट मामले में पूर्व सीएम के बेटे चैतन्य बघेल से पुलिस कर रही है पूछताछ

 

दुर्ग। भिलाई 3 कॉलेज के प्रोफेसर के साथ मारपीट मामले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि पुलिस ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को तलब किया है। बताया जा रहा है कि चैतन्य बघेल थाने में बैठे हुए हैं। वहीं, अब खबर आ रही है कि कांग्रेस के कई बड़े नेता भी भिलाई 3 थाना पहुंच रहे हैं। बता दें कि इस घटना के आरोपी चैतन्य बघेल के करीबी बताए जा रहे हैं।

दरअसल ये घटना 19 जुलाई की है, जब करीब शाम 4.15 बजे छुट्टी के बाद भिलाई 3 कॉलेज के प्रोफेसर विनोद शर्मा घर जा रहे थे। वह भिलाई-3 पुलिस पेट्रोल पंप के पास स्थित पान ठेले के पास रुके थे, जैसे ही गाड़ी से उतरकर पान ठेले की ओर जाने लगे, उसी समय बाइक सवार चार बदमाश पहुंच गए। पास में रखे लाठी-डंडे से प्रोफेसर विनोद शर्मा पर हमला कर दिए। घटना के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया और तीन आरोपी पकड़े भी गए, बाकी की तलाश है। इधर घायल प्रोफेसर का इलाज चल रहा है। इसी मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र को थाना बुलाया है। बताया गया कि पुलिस ने एहतियातन थाना के आसपास बेरीकेडिंग कर दिया है जिससे बाहरी तत्व अंदर न जा सकें।

Share this
READ MORE  चक्रधर समारोह दसवां दिन: रायपुर-भिलाई के इंडियन रोलर के रॉक गायन से गूंजा समारोह