IND vs NZ Raipur Match : दूसरे वनडे मैच से पहले कलेक्टर और एसएसपी पहुंचे स्टेडियम, सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम इंतजामों का लिया जायजा

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज, 21 जनवरी। IND vs NZ Raipur Match : इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। छत्तीसगढ़ में होने जा रहे इस पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने नवा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने भारत और न्यूजीलेंड के बीच होने वाले इस क्रिकेट मैच के बेहतर इंतजाम के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें निर्देशित किया। कलेक्टर डॉ. भूरे ने सुरक्षा व्यवस्था और दर्शकों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियों, मैच के दौरान सभी एंट्री गेटों पर अग्निशमन और मेडिकल स्टाफ के साथ एम्बुलेंस की व्यवस्था, व्यवस्थित पार्किंग स्थल, स्टेडियम परिसर में जुटने वाले दर्शकों को अच्छी मोबाइल कनेक्टीविटी के कंपनी के अस्थाई टॉवर, स्टेडियम में विभिन्न रास्तों से आने वाले लोगों और स्टेडियम में दर्शकों की सुविधा के लिए जगह-जगह स्पष्ट साईनेज, आपात चिकित्सा व्यवस्था आदि सभी व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा कर अधिकारी को निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एन आर साहू, आरंग और अभनपुर के एसडीएम सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  नेता प्रतिपक्ष के बेटे पर लगाया है दुष्कर्म का आरोप, कहा-मेरे परिवार को भी धमकाया जा रहा | Leader of Opposition Narayan Chandel's son accused of rape, rape victim said - threat to my life, Chhattisgarh Crime News