Big Breaking-भिलाई के कुख्यात बदमाश अमित जोश का एनकाउंटर…

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

Big Breaking-भिलाई के कुख्यात बदमाश अमित जोश का एनकाउंटर…

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

 

० तीन महीने से था फरार, जयंती स्टेयिम के पास पुलिस को देखते ही की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने किया ढेर

 

 

भिलाई । भिलाई नगर थाना क्षेत्र के कुख्यात गुंडा बदमाश अमित जोश को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। टाउनशिप के जयंती स्टेडियम के पास पुलिस ने बदमाश का एनकाउंटर किया। टाउनशिप में दो युवकों पर गोली चलाने के बाद से अमित जोश करीब तीन महीने से फरार था।

 

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम को उसे जयंती स्टेडियम के पास देखा गया। उसने पुलिस की गाड़ी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और उसे मार गिराया। खबर से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। अमित जोश द्वारा पुलिस वाहन पर की गई फायरिंग से एक पुलिस अधिकारी बाल बाल बचे।

 

बता दें कि अमित जोश की तलाश दुर्ग जिले की पुलिस बीते तीन महीने से कर रही थी। आज जयंती स्टेडियम के पास उसको देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अमित ने पुलिस वाहन को देखते ही उस पर फायरिंग झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में वह मौके पर ही ढेर हो गया। एनकाउंटर की सूचना मिलते ही जिले के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर जांच की जा रही है।

Share this
READ MORE  अगली पीढ़ी को बनाएं संस्कारवान, सक्षम और राष्ट्रनिष्ठ: स्वामी परमार्थ देव