निवेश पर जाली बांड जारी, सहारा के पूर्व ब्रांच हेड पर धोखाधड़ी का केस | Fake bond issued on investment, case of fraud on former branch head of Sahara

Share this

रायगढ़10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सहारा इंडिया में ब्रांच हेड रहे ओमप्रकाश शर्मा पर निवेश के बोगस बांड पेपर देने की शिकायत पर धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। ओमप्रकाश को सहारा इंडिया के निवेशकों के धरना प्रदर्शन और कार्रवाई की मांग पर चार दिन पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब रामलीला मैदान इलाके में रहने वाले धरनीधर उर्फ गोतू वाजपेयी ने कोतवाली में शिकायत दी थी। पुलिस ने ओमप्रकाश के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

धरनीधर ने बताया कि ओमप्रकाश से उनके अच्छे संबंध थे। इस बीच 2018 में ओम प्रकाश ने उनसे सहारा इंडिया में निवेश का प्रस्ताव दिया और कहा कि सहारा इंडिया नामक फायनेंस कंपनी भारतीय रिजर्व बैंक से लाइसेंस प्राप्त संस्थान है।

रकम निवेश करने पर उच्चतम दर पर ब्याज सहित मूल रकम के भुगतान की गारंटी होती है। उच्चतम दर पर ब्याज सहित रकम भुगतान का भरोसा दिलाते हुए ओम प्रकाश ने सहारा इंडिया में उनकी पत्नी संगीता बाजपेई के नाम पर रकम निवेशित कराई गई।

एजेंट के कमीशन सर्टिफिकेट पर ओवरराइटिंग की
बांड को देखने पर मुझे पता चला कि ओम प्रकाश ने इन बांडनुमा दस्तावेजों में मूल बांड में उल्लेखित व्यक्ति के नाम को सफेदा लगाकर मिटा गया था। उसपर काली स्याही से मेरा और मेरी पत्नी संगीताका नाम लिख कर जाली पालिसी बांड तैयार कर दिया गया था। पालिसी बांड नंबर 43627204718 की रसीद में ओम प्रकाश का नाम है तथा पालिसी बांड नंबर 43627204730 की रसीद में आरडी शर्मा का नाम है, जबकि पालिसी बांड में ओम प्रकाश शर्मा ने इन नामों को सफेदा से मिटा कर जाली पालिसी बांड बनाकर संगीता का नाम लिख दिया गया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  बम ब्लास्ट से मासूम बच्चों की मौत, कांग्रेस ने कर्मा के नेतृत्व में बनाई 7 सदस्यीय जांच समिति