बलौदा बाजार आगजनी: भिलाई विधायक देवेन्द्र की रिमांड फिर बढ़ी

Share this

बलौदाबाजार। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड अवधि बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बलौदाबाजार जिला न्यायालय से 14 नवंबर तक की रिमांड की मांग की थी, जिसे न्यायाधीश ने स्वीकार कर लिया है। अब विधायक यादव को 14 नवंबर को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। विधायक देवेंद्र यादव की तरफ से हाईकोर्ट में भी जमानत याचिका लगी है, जिस पर 13 नवंबर को सुनवाई होनी है।

गौरतलब है कि देवेंद्र यादव पर बलौदाबाजार में 10 जून को हुई आगजनी प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप है। इससे पहले भी उनकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है। वर्तमान में वे रायपुर जेल में 17 अगस्त से बंद हैं। आज उनकी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में हुई।

Share this
READ MORE  CM साय की पहल पर नक्सल पीड़ित परिवारों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी