सीएम साय को आर्ट ऑफ लिविंग का न्यौता, डा शैलजा ने टीम के साथ की मुलाकात

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ आर्ट ऑफ़ लिविंग जीपी ( गवर्नमेंट प्रोगाम ) डेस्क के सदस्यों ने मुलाकात की।
आर्ट ऑफ़ लिविंग जीपी डेस्क छत्तीसगढ़ स्टेट डायरेक्टर डॉक्टर शैलजा चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा चलाए जा रहे स्कूल एवं सोशल प्रोजेक्ट की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री श्री साय को दी एवं विश्व प्रसिद्ध आर्ट ऑफ लिविंग का कोर्स करने से होने वाले फायदे से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। साथ ही उनसे सुदर्शन क्रिया का अनुभव लेने का आग्रह किया। 27 नवंबर से बेंगलुरु आश्रम में होने वाले छत्तीसगढ़ स्पेशल कार्यक्रम के संबंध में बताया। छत्तीसगढ़ से इस कार्यक्रम में लगभग 700 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री से टीम ने अंतरराष्ट्रीय आश्रम बेंगलुरु चलने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए निकट भविष्य में बेंगलुरु जाने हेतु अपनी सहमति दी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशिक्षक श्री हरजीत एवं स्टेट काउंसिल मेंबर रायपुर श्रीमती पूजा अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, स्टेट काउंसिल मेंबर जगदलपुर गौरव यादव एवं सुकमा जिला समन्वय विश्वजीत चौहान मौजूद रहे।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में बदले मौसम का आज भी रहेगा असर, ओले गिरने और बारिश के आसार