भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बढ़त, लगातार 7वीं वनडे सीरीज की अपने नाम

Share this


दुर्ग न्यूज, 21 जनवरी। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और रोहित शर्मा की अर्ध शतकीय पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 विकेट से जीत भारत ने अपने घर में लगातार 7वीं वनडे सीरीज जीत ली है। टीम पिछले चार साल से होम वनडे सीरीज नहीं हारी है। यह वनडे में भारत की लगातार छठी जीत भी है।
आज रायपुर के शहीर वीर नरायण सिंह स्टेडियम पर भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 34.3 ओवर में 108 रन ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए । मिचेल सैंटनर ने 27 और पिछले मैच के शतकवीर माइकल ब्रेसवेल ने 22 रन बनाए । कीवी टीम के 8 बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। भारत के लिए शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। जवाब में भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट पर जीत के लिए जरूरी रन बना डाले। कप्तान रोहित शर्मा‌अपना 48वां वनडे अर्ध शतक बनाकर आउट हुए। रोहित ने शुभमन गिल के साथ 86 गेंद पर 72 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। पिछली 5 पारियों में दोनों ने चौथी बार 50+ की साझेदारी की है। शिप्ले ने 15वें ओवर की दूसरी बॉल पर रोहित शर्मा को LBW कर दिया। 19वें ओवर की पहली बॉल पर लॉथम ने सेंटनर की बॉल पर कोहली को स्टंपिंग कर दिया। रायपुर में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड 108 रन पर ऑलआउट हो गई। कीवी टीम के 8 बल्लेबाज दहाई 10 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए। मिचेल सैंटनर ने 27 और पिछले मैच के शतकवीर माइकल ब्रेसवेल ने 22 रन बनाए। भारत के लिए शमी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हार्दिक पंड्या और वॉशिंगटन सुंदर को 2-2 विकेट लिए मोहम्मद सिराज, शार्दूल ठाकुर और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। भारतीय टीम पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। इस मुकाबले में जीत मिलने पर सीरीज भारत के नाम हो जाएगी। आज भारतीय पेसर्स ने झटके 7 विकेट स्पिनर्स को 3 विकेट मिले। मोहम्मद शमी ने पहले ओवर की 5वीं बॉल पर फिन एलेन को बोल्ड कर दिया। छठे ओवर की तीसरी बॉल पर मोहम्मद सिराज ने हेनरी निकोलस को स्लिप पर खड़े शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। मोहम्मद शमी ने 7वें ओवर की पहली बॉल पर डेरिल मिचेल को कैच एंड बोल्ड किया। 10वें ओवर की चौथी बॉल पर हार्दिक पंड्या ने कॉन्वे को कैच एंड बोल्ड किया। लॉथम को शुभमन गिल ने शार्दूल ठाकुर की बॉल पर कैच किया। मोहम्मद शमी ने 19वें ओवर की तीसरी बॉल पर ब्रेसवेल को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। 31वें ओवर में पंड्या ने सेंटनर को बोल्ड कर दिया। 32वें ओवर की पहली बॉल पर वॉशिंगटन सुंदर ने ग्लेन फिलिप्स को डीप मिडविकेट पर कुलदीप यादव के हाथों कैच कराया।‌ 34वें ओवर की पहली बॉल पर सुंदर ने फर्ग्युसन को कुलदीप के हाथों कैच कराया।कुलदीप यादव ने टेकनर को LBW करा दिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  जागृति शिक्षा संस्थान के नाम पर 2500 महिलाओं से ले लिए रुपए; तीनों आरोपियों की तलाश जारी | Hundreds of women cheated of Rs 10 lakh in Balodabazar, 2500 women cheated in the name of Jagriti Shiksha Sansthan, search continues for the three accused