शराब घोटाला; आरोपी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत निरस्त

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला में आरोपी अनवर ढेबर की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाई कोर्ट में जाकर फिर से जमानत याचिका दायर करने को कहा है।
जानकारी के अनुसार जिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अनवर ढेबर को हाई कोर्ट ने जमानत दी थी, उसे सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ पुलिस ने चेलेंज किया था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने जमानत को रद्द करते हुए वापस हाई कोर्ट में भेज दिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

गौरतलब है कि अनवर ढेबर को हाईकोर्ट ने जुलाई में किडनी और गॉलब्लैडर स्टोन की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अंतरिम जमानत दी थी। इस मेडिकल रिपोर्ट को बनाने वाले डीकेएस सुपर स्‍पेशलिटी अस्‍पताल के गेस्‍ट्रो सर्जन को छत्तीसगढ़ सरकार ने बर्खास्त करने के साथ उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी थी। शराब घोटाला के आरोप में जेल में बंद ढेबर को 8 जून को इलाज के लिए डीकेएस ले जाया गया था।

Share this
READ MORE  पशु क्रूरता मामले में बैंक मैनेजर गिरफ्तार