पद्मविभूषण तीजन बाई को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी मिलने पहुंची ग्राम गनियारी

Share this

पद्मविभूषण तीजन बाई को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी मिलने पहुंची ग्राम गनियारी

भिलाई नगर। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी अधिकारियों के साथ पंडवानी की लोक गायिका पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई की हालत जानने आज उनके निवास गांव गनियारी पहुंची। उन्होंने पद्मविभूषण तीजन बाई और उनके परिजनों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री चौधरी ने जिला प्रशासन की ओर से रेडक्रॉस मद से 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक श्रीमती तीजन बाई को प्रदान किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ बीके दुबे और सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी भी साथ मौजूद थे। चिकित्सकों ने श्रीमती तीजन बाई का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। कलेक्टर ने परिजनों से चर्चा के दौरान अवगत कराया कि श्रीमती तीजन बाई के फिजियोथेरेपी के लिए सितम्बर माह में शासकीय चिकित्सालय सुपेला के डॉ. दीपमाला (फिजियोथेपिस्ट), डॉ. शिखर अग्रवाल (मेडिकल अफसर) और एक स्टॉफ नर्स को निर्देशित किया गया है, इनके द्वारा नियमित देख-रेख एवं स्वास्थ्य परीक्षण करने की जानकारी मिली है।

Share this
READ MORE  नशाखोरी के अड्डे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, वार्ड 17 में अवैध होटल किया ध्वस्त