गुजरात में एक्सीडेंट: बस और ट्रक में टक्कर, 6 लोगों की मौत,10 घायल

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भावनगर। गुजरात के भावनगर जिले में मंगलवार सुबह एक निजी बस और डंपर ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और करीब 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक हर्षद पटेल ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे त्रपज गांव के पास हुआ, जब बस भावनगर से महुवा की ओर जा रही थी। बस ने डंपर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

अधिकारी ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ से 10 अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वे खतरे से बाहर हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का दाहिना अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Share this
READ MORE  भिलाई में PG में रहने वाली छात्रा खुशी साहू की चाकू मारकर हत्या