CG News : तेंदुए ने दो लोगों पर किया हमला, साहसी माँ ने जान पर खेलकर जाल में फंसाया

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

CG News : तेंदुए ने दो लोगों पर किया हमला, साहसी माँ ने जान पर खेलकर जाल में फंसाया

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के ग्राम बारूका में सोमवार को 4 घंटे के भीतर तेंदुए ने दो लोगों पर हमला किया। तेंदुए ने पहले एक ढाई साल की मासूम पर और फिर एक किसान पर हमला किया। घटना में दोनों घायल हो गए। बच्ची को गंभीर चोटें आईं हैं, बेहतर इलाज के लिए उसे रायपुर रेफर किया गया है। वहीं घायल बच्ची की मां ने साहस दिखाते हुए तेंदुए को जाल में फंसाया और ग्रामीणों ने उसे दबोच कर वन विभाग के हवाले कर दिया।

 

घायल बच्ची रायपुर रेफर

 

घटना के बाद रश्मि को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के सीनियर डॉ हरीश चौहान ने बताया कि बच्ची के सिर, चेहरे और हाथ पर गहरे घाव हैं। बेहतर इलाज के लिए उसे रायपुर भेजा गया है।

 

सोमवार दोपहर करीब एक बजे, ढाई साल की रश्मि यादव अपने घर के आंगन में खेल रही थी। तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पास में काम कर रहे देवानंद यादव तुरंत दौड़े और साहस दिखाते हुए बच्ची को तेंदुए के चंगुल से बचा लिया। हालांकि, इस घटना में रश्मि को सिर, चेहरे और हाथ में गंभीर चोटें आईं। बच्ची के पिता विश्वकर्मा ने बताया कि घटना के समय उनकी पत्नी और रश्मि घर पर अकेली थीं।

 

तेंदुआ गांव के ही आसपास मंडरा रहा था। घायल बच्ची की मां ने साहस दिखाते हुए वालीबॉल नेट की मदद से तेंदुए को फंसाने की कोशिश की। ग्रामीणों की मदद से तेंदुए को काबू में कर वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पिंजरे में सुरक्षित शिफ्ट किया।

READ MORE  ससुर गिरफ्तार, अपने बहु का सालों से कर रहा था रेप

 

इससे पहले, सोमवार सुबह तेंदुए ने मनहरण यादव पर हमला कर दिया था। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन दो घटनाओं के बाद ग्राम बारूका में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अब दिन में भी घरों से बाहर निकलने से डरने लगे हैं। गांव की गलियां सुनसान नजर आ रही हैं।

 

चार घंटे के भीतर तेंदुआ के दो हमलों ने गांव वालों को भयभीत कर दिया है। वन विभाग के अधिकारी लक्ष्मण सिंह और एसडीओ मनोज चंद्रकार ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ लिया है, लेकिन ग्रामीण अब भी डरे हुए हैं। इस घटना ने मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता पर फिर से सवाल खड़ा किया है और वन विभाग को और अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता बताई है।

Share this