50 हजार का रिश्वत लेते हथकरघा निरीक्षक रंगेहाथों गिरफ्तार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए हाथकरघा विभाग के एक वरिष्ठ निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बिलासपुर ACB टीम द्वारा की गई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

गिरफ्तार वरिष्ठ निरीक्षक का नाम हरेकृष्ण चौहान है। जिस पर कार्य निष्पादन के नाम पर रिपोर्ट भेजने के लिए 1 लाख 75 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, हरेकृष्ण चौहान ने पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद ACB ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। मामले से संबंधित आगे की जांच जारी है।

Share this
READ MORE  Diwali 2024 : धनतेरस, नरक चौदस, दिवाली, गोवर्धन और भाई दूज, जानें पांच दिवसीय महापर्व की खास बातें