एक व्यक्ति की मौत, 6 लोग घायल, तेज रफ्तार होने से ड्राइवर ने खोया नियंत्रण | In Korba, a tractor full of Baraati overturned in a pit, one person died, 6 people were injured

Share this

कोरबा34 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। - Dainik Bhaskar

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कोरबा जिले में बारातियों से भरा ट्रैक्टर शुक्रवार देर रात अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 20-25 लोग सवार थे। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बाराती ट्रैक्टर से सीपत थाना अंतर्गत नवागांव से मुरली आए हुए थे। देर रात सभी ट्रैक्टर पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान हरदीबाजार थाना अंतर्गत मुरली के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। देखते ही देखते वहां बारातियों की चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर गांववाले मौके पर जमा हो गए। उन्होंने ट्रैक्टर में दबे लोगों को बाहर निकाला और डायल 112 को सूचना दी।

दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रैक्टर।

दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रैक्टर।

सूचना मिलने पर डायल 112 और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जिसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। मृत व्यक्ति का नाम विद्यानंद (45 वर्ष) है। वहीं 6 घायलों को भी इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर है। घायल गुलाब सिंह (48 वर्ष) के पैर में फ्रैक्चर, गणपत सिंह (35 वर्ष) के हाथ में फ्रैक्चर है। इसके अलावा हरीश कुमार (22 वर्ष), शिव कुमार (22 वर्ष), सियाराम और बंसराम (48 वर्ष) भी घायल हैं।

हरदीबाजार थाना प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है। एक व्यक्ति की मौत हुई है, जिसके शव का पोस्टमॉर्टम रविवार को करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  BJP की राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी बोलीं- एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत हम इसी ओर बढ़ रहे | BJP National General Secretary D Purandeshwari said – We are moving in this direction under Ek Bharat Shreshtha Bharat