युवक ने नाबालिग का किया था अपहरण, फिर किया रेप, अब कोर्ट ने सुनाया फैसला | Jashpur crime news: rapist jailed for 29 years, had raped a minor

Share this

जशपुर25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

फाइल फोटो।

जशपुर जिले में नाबालिग से रेप करने वाले युवक को कोर्ट ने 29 साल तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। उसने नाबालिग का अपहरण किया था। इसके बाद उससे रेप किया था। बाद में यह मामला पुलिस तक पहुंचा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। अब इस केस में कोर्ट ने फैसला सुनाया है।

यह पूरा मामला कुनकुरी इलाके का था। 26 दिसंबर 2020 को यह पूरी वारदात हुई थी। उस दौरान कुनकुरी का रहने वाला बिरेंद्र टोप्पो लड़की के घर के पास गया था। इसके बाद उसने लड़की का अपहरण कर लिया। फिर अपने साथ किसी सूनसान इलाके में ले गया। वहां ले जाकर उसने लड़की से रेप किया।

बताया गया था कि आरोपी ने लड़की को धमकाया भी था। कहा था कि यदि उसने किसी को भी इस बात की जानकारी दी तो वह उसे बदनाम कर देगा। बाद में आरोपी लड़की को छोड़कर भाग गया। तब लड़की ने परिजनों को इस बात की जानकारी दी थी।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसी के बाद से पूरा मामला कोर्ट में चल रहा था। जिस पर अब विशेष न्यायाधीश ने फैसला सुनाया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  देश के लिए मर मिटने वाले जवानों की प्रतिमाएं की गईं स्थापित; 40 लाख की लागत से तैयार | Chhattisgarh's first Shaheed Park in Balrampur, Statues of soldiers who died for the country were installed, Built at a cost of 40 lakhs