23 लाख की 52 दोपहिया और कार बरामद; ऐशो-आराम की जिंदगी बिताने के लिए देते थे घटनाओं को अंजाम | 4 members of interstate thief gang arrested in Raigarh, 52 two wheelers and cars worth 23 lakh recovered

Share this

रायगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 4 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चोरी की 52 दोपहिया गाड़ी और एक कार बरामद हुई है। गाड़ियों की कुल कीमत 23 लाख रुपए है। आरोपी ऐशो-आराम की जिंदगी बिताने के लिए चोरी किया करते थे। उन्होंने रायगढ़ के अलावा जांजगीर-चांपा, सक्ती समेत प्रदेश के कई जिलों और पड़ोसी राज्य ओडिशा में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद रजाऊ, अजय जांगड़े, अजय एक्का और नानू उर्फ राजेंद्र उर्फ नौरंग हैं। पुलिस ने बताया कि अभी गिरोह के 5 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने जानकारी दी कि रायगढ़ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से लगातार मोटर साइकिल की चोरी हो रही थी। जिसे देखते हुए साइबर सेल की टीम ने आरोपियों और संदिग्धों की सूची तैयार कर अपने स्टाफ और मुखबिरों को दे दिया। इन लोगों पर लगातार निगाह रखी जा रही थी। इसी बीच जूटमिल चौकी क्षेत्र के कयाघाट में रहने वाले मोहम्मद रजाऊ को मुखबिर से मिली सूचना पर पकड़ा गया। वो चोरी की एक बाइक बेचने की फिराक में ट्रांसपोर्टनगर के पास खड़ा था।

चोरी की 52 दोपहिया और एक कार।

चोरी की 52 दोपहिया और एक कार।

आरोपी मोहम्मद रजाऊ पहले भी चोरी के मामलों में पकड़ा जा चुका था। उसे हिरासत में लेकर साइबर सेल और जूटमिल थाना पुलिस ने अन्य चोरियों के संबंध में कड़ी पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि उसके गिरोह में कुल 9 युवक हैं। इनमें जूटमिल थाना क्षेत्र के रहने वाले 5 युवक, ओडिशा का एक और किरोड़ीमलनगर के 3 युवक शामिल हैं। उनके साथ मिलकर पिछले एक डेढ़ माह से रायगढ़, सक्ती, जांजगीर और ओडिशा क्षेत्र में बाइक की चोरी वे कर रहे थे। चोरी की बाइकों को सभी लड़के एक-एक करके सस्ते दामों में बेचकर खपा रहे थे।

चार आरोपी पकड़े गए।

चार आरोपी पकड़े गए।

इसके बाद पुलिस ने मोहम्मद रजाऊ समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और गिरोह के 5 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि पिछले साल अगस्त माह में मालखरौदा से उन्होंने एक क्विड कार की चोरी की थी, जिसे उन्होंने कई महीने तक घर में छिपाकर रखा था। चोरी की कार का सिमडेगा, झारखंड में सौदा तय हुआ, जिसके बाद उसके गिरोह के साथी अजय जांगड़े और अजय एक्का कार को चलाते हुए सिमडेगा लेकर गए। तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल की टीम आरोपी अजय जांगड़े और अजय एक्का की तलाश के लिए सिमडेगा रवाना हुई। दोनों को पुलिस ने झारखंड से गिरफ्तार कर चोरी की क्विड कार के साथ रायगढ़ लाया गया है।

पुलिस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

पुलिस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

आरोपी मोहम्मद रजाऊ से मिली जानकारी पर उसके साथियों की धरपकड़ की गई, जिसमें आरोपी नानू उर्फ राजेंद्र नौरंग को जूटमिल थाना क्षेत्र में दबिश देकर पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद रजाऊ, अजय जांगड़े, अजय एक्का और नानू उर्फ राजेंद्र उर्फ नौरंग हैं। जिनके कब्जे से छिपाकर रखी हुई चोरी की 52 बाइक और एक क्विड कार कुल कीमत 23 लाख बरामद किया गया है।

चोरी के दोपहिया वाहन।

चोरी के दोपहिया वाहन।

आरोपियों ने बाइक और कार चोरी के अलावा चक्रधरनगर और अन्य स्थानों के मकानों में भी चोरी करना बताया गया है। संबंधित थाना प्रभारियों को कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है। आरोपी के 5 फरार साथियों में जूटमिल का 1, किरोड़ीमलनगर के 3 और ओडिशा के 1 युवक की साइबर सेल की टीम तलाश में लगी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों ने नशा और लग्जीरियस लाइफ जीने के लिए गाड़ियों की चोरी करने की बात कबूल की है। आरोपियों ने कहा कि बाइक के हैंडल को तोड़कर, बाइक डायरेक्ट कर और मास्टर चाबी का उपयोग कर वे उनकी चोरी करते थे। बरामद दोपहिया वाहनों के संबंध में जिले के सभी थानों, चौकियों एवं अन्य जिला पुलिस को अवगत कराया गया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  बजरंग वाहिनी दल के प्रदेश अध्यक्ष की थी कार, NH-53 में घंटों तक लगा रहा जाम | State president of Bajrang Vahini Dal's car was jammed for hours in NH