अकादमिक और अनुसंधान सहयोग को मिलेगा बढ़ावा, अब तक 30 से अधिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर | ‌Bilaspur news: Academic agreement between ABVV and Bastar University: Academic and research cooperation will get a boost, more than 30 MoUs have been signed so far

Share this
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bilaspur
  • ‌Bilaspur News: Academic Agreement Between ABVV And Bastar University: Academic And Research Cooperation Will Get A Boost, More Than 30 MoUs Have Been Signed So Far

बिलासपुर41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर और बस्तर विश्वविद्यालय (जगदलपुर) के बीच शैक्षणिक समझौता हुआ है। इसमें शोध, शिक्षा, संयुक्त अनुसंधान, व्याख्यान और संगोष्ठियों के आयोजन में छात्रों के साथ ही संकाय सदस्य दोनों संस्थानों में जाकर कार्य कर सकेंगे। इसके लिए किसी तरह का प्रवेश, परीक्षा और शैक्षणिक शुल्क नहीं देना होगा। इस महत्वपूर्ण समझौते से अकादमिक और अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर (छ.ग.) का बस्तर विश्वविद्यालय,बस्तर के मध्य नीतिगत विकास के सभी क्षेत्रों प्रयोगशाला सूविधा विनिमय , शैक्षणिक एवं पाठ्यक्रम विनिमय, अनुसंधान का आधारित शिक्षा साझा हेतू लेखित समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। कार्यक्रम विश्वविद्यालय कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी के सफल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में समझौता ज्ञापन प्रकोष्ठ समन्वयक प्रो. यशवंत कुमार पटेल ने संपन्न कराया। संबंधित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ एच एस होता एवं बस्तर विश्वविद्यालय, बस्तर के कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ आनंद मूर्ति मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।

कोविड-19 महामारी बाद परिस्थितियां बदलने के साथ अटल विश्वविद्यालय लगातार राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय संस्थानों से एक के बाद समझौता कर रही है। अब तक 30 से अधिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो चुका है। साफ है कि अकादमिक क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाना है। प्रदेश में एक नई छवि भी बन रही है। जिसका लाभ यहां पढ़ने वाले युवाओं को मिल सके। खासकर शोध और अनुसंधान के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को नई चीजें जानने समझने और काम करने का मौका मिलेगा।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  Hello world!