पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विवि की प्री बीएड परीक्षा 28 को 

Share this

दुर्ग न्यूज़, 26 जनवरी। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा द्वारा संचालित बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी को किया जा रहा है। दुर्ग संभाग में 1513 परीक्षार्थियों के लिए दुर्ग स्थित शासकीय तामस्कर विज्ञान महाविद्यालय, राजनांदगांव स्थित शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के अलावा बालोद, बेमेतरा व कवर्धा जिला मुख्यालय स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है l जिन विद्यार्थियों ने इस प्रवेश परीक्षा हेतु अपना आवेदन जमा किया है वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी को साथ में लाने पर ही परीक्षा हाल में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थी अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र में 9.30 बजे के पूर्व पहुंच कर परीक्षा कक्ष में उपस्थित हो जावें l यह जानकारी क्षेत्रीय समन्वयक डॉ डीएन शर्मा ने दीं है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  पिता ने कुल्हाड़ी से वार कर युवक की ली जान; फिर कुएं में फेंकी लाश | Father kills daughter's boyfriend after seeing daughter in objectionable position with boy in Vadrafnagar