विधानसभा में विधायक रिकेश की कई मुद्दों पर मुखर पहल, 18 लाख परिवारों को दिलाया लाभ

Share this

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने दी बधाई

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज़, 2 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा के द्वितीय सत्र में सवाल और ध्यानाकर्षण के माध्यम से पहली बार विधानसभा पहुंचे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अनेक मामले सदन के संज्ञान में लाते हुए पूरी मुखरता से न केवल उन पर चर्चा की बल्कि पिछले तीन दशक से अटके भिलाई के चर्चित 293 प्रकरण और हाउसिंग बोर्ड कालोनी के 724 क्वार्टर का निराकरण करवाने में अहम भूमिका निभाई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

विधानसभा द्वितीय सत्र के अंतिम दिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने अपने समापन उद्बोधन में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के इन प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्हें बधाई दी। डाक्टर रमन ने कहा कि रेत उत्खनन जैसे मामले पर मंत्री और सदन का ध्यानाकर्षण कराते हुए रिकेश सेन ने प्रधानमंत्री आवास के लिए नि:शुल्क रेत दिए जाने का प्रस्ताव रखा जिसे पर मंत्री की सहमति बाद छत्तीसगढ़ के 18 लाख परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

आपको बता दें कि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने मितानिनों को विधायक निधि से स्कूटी दिए जाने, 293 प्रकरण के शीघ्र हल, हाउसिंग बोर्ड के 724 कंडम आवासों का पुनर्निर्माण कर उसमें रह रहे लोगों को मालिकाना हक दिए जाने, छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों पर ओयो की संदिग्ध स्वीकृति पर रोक, हथखोज में उद्योग जमीन से अवैध कब्जा हटाने, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई, डीएमएफ फंड आबंटन की जांच, फौजी नगर में खेल मैदान की जमीन को उद्योग के लिए हुए आबंटन को निरस्त करवाने, वैशाली नगर की शासकीय हाई स्कूल का उन्नयन सहित सवा 75 लाख भवन के लिए स्वीकृति, वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 6 करोड़ के विशाल आडिटोरियम जैसी सुविधाओं की मांग भी की। 25 वर्षों से पार्षद रहे रिकेश सेन ने पहली बार 41 हजार मतों से विजय हासिल कर विधानसभा में अपनी पहुंच बनाई और जिस मुखरता से उन्होंने संजीदा मुद्दों‌ को सदन में उठाया इसकी तारीफ पक्ष और विपक्ष के अनेक वरिष्ठ विधायकों ने‌ की है। श्री सेन ने कहा कि जिन अपेक्षाओं को लेकर जनता ने मुझे विधायक बनाया है, जनहित के हर उन मुद्दों के लिए लड़ना और विकास की गति को हर व्यक्ति तक पहुंचाना ही मेरा मकसद रहा है और हमेशा रहेगा।

READ MORE  पत्नी के वापस नहीं लौटने से था परेशान;शादी के 8 महीने बाद छोड़ गई थी शराबी पति को | Young man commits suicide after being cut off from train in Janjgir-Champa district, was under stress due to non-return of his wife
Share this