वंदेभारत की रेल सेवा अब रायपुर से जबलपुर के लिए भी होगी शुरू 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

वंदेभारत की रेल सेवा अब रायपुर से जबलपुर के लिए भी होगी शुरू

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश जानें वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने खुशखबरी दी है। सूत्रों के मुताबिक, रेलवे जल्द ही रायपुर से जबलपुर तक वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत करने जा रहा है, जो रायपुर वाया गोंदिया जबलपुर तक चलेगी।

बता दें कि हाल ही में जबलपुर-गोंदिया ब्रॉडगेज लाइन बनाई गई है, अगर रेलवे से मंजूरी मिलती है तो यह ट्रेन 7 घंटे में करीब 410 किमी की दूरी तय कर यात्रियों को रायपुर से जबलपुर पहुंचा देगी।

सूत्रों के मुताबिक, रेलवे बोर्ड द्वारा पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय से इस रूट पर ट्रेन चलाने का शेड्यूल मांगा गया है। आनन-फानन में पमरे मुख्यालय से भी जबलपुर से ट्रेन के चलने से लेकर आगे तक का सफर तय करने का शेड्यूल बनाकर रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। अभी इस रूट पर कोई एक्सप्रेस ट्रेन न होने से लोगों को अमरकंटक एक्सप्रेस का सहारा लेना पड़ रहा है जो कटनी होते हुए जाती है। वंदेभारत ट्रेन के शुरू होने से रायपुर-जबलपुर के अलावा डोंगरगढ़, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, घंसौर के आसपास के क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।

इस रूट पर चलेगी ट्रेन

सूत्रों के मुताबिक रायपुर से जबलपुर के लिए यह वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार से शुक्रवार तक संचालित होगी। यह ट्रेन रायपुर से दोपहर 1.20 बजे चलकर दुर्ग 2.10 बजे, 2.29 बजे राजनांदगांव, 3.55 बजे गोंदिया, 4.29 बजे बालाघाट, 5.44 बजे नैनपुर पहुंचेगी। इसके बाद यहाँ से कछपुरा, मदन महल होते हुए रात 8.15 बजे जबलपुर मुख्य स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन सुबह 5 बजे जबलपुर से रवाना होगी और 5.12 बजे मदन महल पहुंचेगी, इसके बाद 5.26 बजे कछपुरा, 6.49 बजे नैनपुर, 8.08 बजे बालाघाट, 9.10 बजे गोंदिया, 10.24 बजे राजनांदगांव, 11.12 बजे दुर्ग और 11.55 बजे रायपुर पहुंचेगी।

READ MORE  70 पदों के लिए 30 को प्लेसमेंट कैम्प
Share this