पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बीजापुर। सुरक्षाबलों के अभियान से बौखलाए नक्सलियों ने बीजापुर में जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। यह घटना तरेम थाना क्षेत्र के बुडगीचेरू की है। इसकी पुष्टि एसपी जितेंद्र यादव ने की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने मुन्ना माड़वी और राजू कारम को मौत की सजा दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची। घटना स्थल से नक्सलियों का पर्चा बरामद किया गया है। ग्रामीणों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share this
READ MORE  चोरी के लोहा के साथ दक्षिण गंगोत्री का कबाड़ी गिरफ्तार, आधा क्विंटल लोहा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त