मधुमक्खियों का हमला: एक की मौत, तीन घायल

Share this

बलरामपुर। बलरामपुर जिले में मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रामानुजगंज के अटल चौक पर हुई, जहां अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा, लोग खुद को बचाने इधर-उधर भागने लगे, लेकिन मधुमक्खियों के हमले से बच नहीं सके। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुरेश गुप्ता उम्र 52 वर्ष रामानुजगंज निवासी के रूप में हुई है। वहीं तीन घायल हैं। सभी घायलों का रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। मधुमक्खियों के हमले से शहरवासियों में दहशत का माहौल है।

Share this
READ MORE  बंगाल चुनाव से पहले TMC विधायक देबाशीष कुमार पर IT की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता में घर-दफ्तर पर छापेमारी