पाटन में कांग्रेस नेता के फार्म हाउस से शराब का जखीरा पकड़ाया

Share this

० नगरीय निकाय चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव में वोटिंग से पहले दुर्ग जिले के पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत फुंडा में पुलिस ने अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि फुंडा के एक फार्म हाउस में मध्यप्रदेश का शराब उतरा था। जानकारी मिलते ही पाटन थाना पुलिस और ACCU की टीम ने संयुक्त छापेमार कार्रवाई की है।

पाटन पुलिस ने अवैध शराब के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं जिस फार्म हाउस में अवैध शराब का जखीरा उतरा था, वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा की है। फिलहाल महेंद्र वर्मा फरार हो गया है।

ग्रामीण ASP अभिषेक कुमार झा ने बताया कि शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात लगभग ढाई बजे फार्म हाउस में शराब उतर रहा था। उसी वक्त पुलिस ने छापेमारी की और फार्म हाउस से 500 पेटी शराब बरामद किया। जब्त शराब की कीमत लगभग 35 लाख रुपए बताई गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है कि क्या इस शराब को निकाय चुनाव में खपाने के लिए लाया गया था।

Share this
READ MORE  आधी रात को मंदिर के पीछे खड़ी रहती हैं दो लड़कियां