शूटिंग पर जाते वक्त नाले में गिरी गाय को निकाला बाहर, बोले- दिल को तसल्ली मिली | chhattisgarhi actor karan khan pulled the cow out of the gutter cow rescue karan khan local news chhattisgarh

Share this

रायपुर33 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ी फिल्मों के स्टार एक्टर करण खान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। कुछ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर करण खान ने एक गाय का रेस्क्यू किया। काफी देर से गाय नाले में फंसी हुई थी। लोगों ने नगर निगम को खबर दी। मगर वक्त लग रहा था। इसके बाद एक्टर करण खान भी पहुंचे उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर खुद ही गाय को बाहर निकालने की ठानी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

करण खान ने बताया कि आज सुबह मेरे हाथों एक नेक काम हुआ । शूटिंग में जाने को निकला तो देखा एक गाभिन गाय बुरी तरह से नाली में फंसी हुई है और एक बछड़ा उसके आसपास आवाज कर रहा है, और गाय का मालिक भी खड़ा था, जो बता रहा था कि ये गाय रात से गायब है जो यहां नाली में गिरकर बुरी तरह से फंस गई है। मेरे साथ मेरे कुछ मोहल्ले वालों ने मिलकर उसे बाहर निकाल दिया, दिल को बहुत तसल्ली मिली।

दरअसल गाय का वजन बढ़ा हुआ था। नाले के पास कुछ खाने के चक्कर में ज्यादा झुकने से असंतुलित होकर गाय अंदर गिर गई। बाहर निकलने की कोशिश में ये मवेशी अंदर ही फंस गई। लोगों की मदद के बाद गाय नाले से बाहर आई तो उठकर चलने लगी। उसे किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई थी।

बादशाह इज बैक की शूटिंग
अपकमिंग छत्तीसगढ़ी फिल्म “बादशाह इज बैक की शूटिंग करण खान कर रहे हैं। इस फिल्म में रिंकू रजा और मुस्कान साहू,पूजा साहू , लवली अहमद मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। निदेशक उदय कृष्ण ने बताया कि फ़िल्म में विलन की भूमिका मे क्रांति दीक्षित,अजय पटेल,अलोक मिश्रा एवं चरित्र कलाकार ,उपासना वैष्णव,मनीषा वर्मा,आराध्या सिन्हा भी दिखेंगे।

पसंद की गई थी कुरुक्षेत्र
कुछ महीने पहले करण खान की फिल्म कुरुक्षेत्र आई थी इसे लाेगों ने पसंद किया था। करण खान ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि इस फिल्म में एरी एलेग्जा जैसे कैमेरे का इस्तेमाल किया गया था। ये कैमरा बॉलीवुड के कई बड़े प्राेजेक्ट में शामिल रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म राउडी राठौर जैसी कई हिट फिल्में इसी कैमरे से शूट की गई हैं, जिसके सामने अक्षय अपनी मूंछों को ताव देते फिल्मी फ्रेम में कैद हुए थे। अब तक रिलीज हुई छत्तीसगढ़ की फिल्मों में इस स्तर के हाई रिजॉल्यूशन कैमरे का इस्तेमाल नहीं किया गया था।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  आदिवासी लोक कला अकादमी की दस दिवसीय घड़वा कला कार्यशाला आज से